*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा फायर सर्विस गोरखपुर के अत्याधुनिक फायर सर्विस वाहन का किया गया निरीक्षण*
आज दिनांक 17.03.2022 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा फायर सर्विस गोरखपुर का निरीक्षण किया गया।* जिसमें जनपद में फायर सर्विस गोरखपुर को बाढ़, भूकंप, अग्नि संबंधित विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु फायर फाइटिंग/फोम टेन्डर जेसी व्यवस्थाओं के साथ-साथ गोरखपुर पुलिस को मिली एक अत्याधुनिक फायर सर्विस वाहन, जो ऑयल फायर, बिजली से लगी हुई आग तथा हेलीकॉप्टर में लगी हुई आग को भी बुझाने में सक्षम है । जनपद गोरखपुर में वीवीआईपी सिटी होने के कारण गोरखपुर को एक नई सौगात के रूप में मिली यह वाहन मिला है जो आग से जुड़ी कई समस्याओं से निपटने में सक्षम है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा फोम टेन्डर के वाहनों को चेक कर उपकरणों की वैद्यता, गुणवत्ता व सुचारू रूप से चलने की स्थिति को चेक किया गया जो सभी सही कन्डिशन में मिली एवं फायर फाइटिंग से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। यह फोम टेन्डर फायर सर्विस जो मुख्य रूप से हेलीपैड पर लगती है, इस वाहन को औद्योगिक क्षेत्र गीडा में रखा गया है। जहां ऑयल से सम्बन्धित आग लगने की सम्भावना ज्यादा है, जहां ऐसी परिस्थितियों से तत्काल निपटा जा सके। इस अवसर पर मौजूद फायर सर्विस गोरखपुर से संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये ।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-