*फ़िरोज़ाबाद, थाना खैरगढ़*
*🌑शातिर लुटेरों के एक अन्तर्जनपदीय गैंग का भाण्डाफोड़ हुआ है…बैंक के आस पास लूट / डकैती डालने में एक्सपर्ट हैं ये लुटेरे…फ़िरोज़ाबाद पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद दबोचा इन बदमाशों को…भारी मात्रा में असलाह, कारतूस व लूटा गया माल हुआ बरामद *
*🌑 थाना नारखी, फ़िरोज़ाबाद निवासी सरगना मुकेश नट व इसके तीन साथी गिरफ़्तार हुए हैं। ये चारों बदमाश आगरा और फ़िरोज़ाबाद के रहने वाले हैं…अगले 3-4 दिनों के अंदर हाथरस में एक पेट्रोल पंप पर और अलीगढ़ के एक एटीएम सेंटर पर धावा बोलकर लूटपाट करने का इरादा था, जिसको फ़िरोज़ाबाद पुलिस टीम के द्वारा नाकाम कर दिया गया है।*
*🌑 इनके क़ब्ज़े से लूटे गए ₹ 90,000/- तथा जला हुआ मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें, 04 तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। सघन पूछताछ में इनसे जो तथ्य ज्ञात हुए हैं, उस पर काम करने के लिए अलग से एक टीम लगा दी गई है।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-