July 17, 2026

फर्रुखाबाद के युवक की ससुराल में चाकू से हमला, आरोपित गिरफ्तार-

Spread the love

फर्रुखाबाद के युवक की ससुराल में चाकू से हमला, आरोपित गिरफ्तार-

 

प्रयागराज- यूपी के कौशांबी जनपद में फर्रुखाबाद के युवक पर जानलेवा हमला किया गया। युवक इन दिनों कौशांबी के सैनी इलाके में स्थित अपने ससुराल आया था। शनिवार की सुबह खेतों की ओर गया था। वहीं गांव के एक युवक ने उस पर चाकू से पेट में वार कर जख्‍मी कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

 

सैनी इलाके में वारदात : सैनी कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज गांव में वारदात हुई। ससुराल आए युवक पर एक सनकी युवक ने चाकू से पेट में हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।

 

कायमगंज का रहने वाला है जितेंद्र : फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र के क्लोनपुर निवासी जितेंद्र पुत्र राहुल प्रकाश शुक्रवार को सैनी कोतवाली के बाकरगंज गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। शनिवार की सुबह खेतों की ओर गया था। इस दौरान गांव का एक युवक ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

 

जिला अस्‍पताल में भर्ती : जानकारी होने पर पहुंचे ससुराल वालों ने इलाज के लिए जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उधर घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।