लखनऊ:-
साफ-सुथरी छवि वाले पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे के नेतृत्व में नाका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को नाका पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर लखनऊ में करीब आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं गिरफ्तार अभियुक्त संजू सिंह उर्फ वाजन कल पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त लूट के मामले में हजरतगंज से भी वांछित चल रहा है। लगातार पश्चिमी क्षेत्र में डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ का सिलसिला जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर लखनऊ द्वारा ₹15000 का इनाम देने की घोषणा की गई है।पश्चिमी क्षेत्र का चार्ज संभालने के बाद से ही लगातार अपने काम के प्रति गंभीर दिख रहे डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने पुलिस टीम भावना के तहत अपने मातहतों को एकजुट किया और लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहे है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-