प्रकाशनार्थ
उन्नाव। फतेहपुर 84 क्षेत्र मे विगत दिनों हुई भीषण दुर्घटना मे हताहत परिजनों के घर प्रसपा जिलाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन उन्नाव सतीश कुमार शुक्ला पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें शासन प्रशासन से हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।पहले प्रसपा जिलाध्यक्ष काजीपुर बंगर गांव राजाराम पाल के आवास पहुँचे और उनके परिवार के पिता-पुत्र-नाती की मृत्यु होने पर शोक व्यक्त किया। इसी तरह फतेहपुर 84 पहुँच कर दूसरे परिवार कृष्ण कुमार गौतम के आवास पर पहुंच कर उनके यहाँ दुर्घटना ग्रस्त हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। तथा प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये के मुआवजा की माँग शासन प्रशासन से की। जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला के अलावा धरमंगल सिंह जिला महासचिव , रजनीश चंदेल जिला सचिव,वीरेन्द्र यादव जिला सचिव,अनुराग यादव ब्लाक अध्यक्ष सिकन्दरपुर सरोसी आदि उपस्थित थे।



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-