फतेहपुर फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के बरैचा ग्राम सभा में एक युवक की फांसी लगा कर हत्या कर दी गई मिली जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के बरैचा गांव के नीरज सिंह पुत्र स्वर्गीय धन्ना सिंह उम्र 22 वर्ष कल शाम को नशे की हालत में अपने घर पर आया और घर के बाहर सो गए उसी समय अज्ञात लोगों ने नीरज सिंह की रस्सी से फांंसी लगाकर नीरज सिंह की हत्या कर दी और जब नीरज का छोटा भाई धीरज सिंह घर आया तो उसने देखा कि भाई बाहर पड़ा हुआ है भाई को लगा कि उसका भाई रोज की तरह शराब के नशे में बाहर सो गया और एक व्यक्ति की सहायता से उसे घर के अंदर लेटाg दिया गया फिर जब सुबह हुई तो धीरज ने अपने भाई को जगाया तो वह नहीं उठा उसने आसपास के लोगों को बुलवाया लोगों ने जब नीरज सिंह को देखा तो उसका भाई मृत अवस्था में पड़ा हुआ है गले में रस्सी के निशान बने हुए थे इसकी सूचना थाना खखरेरू में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है नीरज की मां 7 साल पहले गुजर गई उसके बाद उसके पिता मृत्यु हो गई घर में दो बहने थी जिसमें से एक की शादी नीरज सिंह ने कर दी और एक छोटी बहन और एक छोटा भाई था छोटी बहन बड़ी बहन के यहां थी घर की देखरेख और सारी घर की जिम्मेदारियां नीरज सिंह के ऊपर थी नीरज सिंह की हत्या होने की बाद घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है थाना अध्यक्ष खखरेरू ए० के०नागर ने बताया कि लोगों से पूछताछ की जा रही है युवक के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी ।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-