फतेहपुर
फतेहपुर जनपद में मिला करोना वायरस का चौथा पॉजिटिव मरीज फतेहपुर जनपद में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है चौथा मरीज खागा तहसील के पुरातन गांव का है जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति 5 -5-2020 तारीख को सूरत से अपने गांव पुराइन को आया जिसे ग्राम प्रधान ने आइसोलेट करते हुए गांव के बाहर बने स्कूल में रखा और दूसरे दिन जांच के लिए नेवला पुर भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को पॉजिटिव घोषित किया जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने पूरे गांव में पहुंचकर गांव को हॉटस्पॉट लॉक कर दिया और गांव के सभी सीमाओं को सील कर दिया जिला अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को गांव के किसी भी व्यक्ति से नहीं मिलने दिया गया और तुरंत ही व्यक्ति को जांच के लिए नेवला पुर भेजा गया फतेहपुर जिला अधिकारी ने सभी गांव के ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति दुसरे जनपद व बाहरी राज्य से आए उसे आइसोलेशन में रखें और उन व्यक्तियों की निगरानी स्वयं ही करें.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-