April 22, 2026

फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़…

Spread the love

फतेहपुर -जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक राहुल राज सिंह के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर उप निरीक्षक उमेश चंद्र पटेल चौकी प्रभारी देवमई ने क्षेत्र में गश्त के दौरान तासुक अली पुत्र आशिक अली निवासी आलमपुर थाना बकेवर को गस्त के दौरान 315 बोर देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जिला कारागार भेज दिया गया है फतेहपुर जिले में देसी तमंचा का कारोबार बहुत ज्यादा फैला हुआ है जिसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक राहुल राज सिंह ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने क्षेत्र में असलहा फैक्ट्री और अन्य प्रकार की अवैध धंदे जल्द से जल्द पकड़े जिस से जिले में अपराध कम हो सके।

फतेहपुर-अमित कुमार