फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़
फतेहपुर जनपद के खखरेरू व्यापार मंडल के अध्यक्ष फिर बने अनिल कुमार केसरवानी
फतेहपुर जनपद के खखरेरू व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार केशरवानी को चुना गया वहीं व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने व्यापार मंडल की टीम को शपथ दिलाई और व्यापार मंडल को एक परिवार की तरह रखने को कहा प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने व्यापार मंडल के सदस्यों को बताया कि कोई भी दुकानदार छोटा हो या बड़ा हो उसे एक समान से देखा जाए व दुकानदारों की कोई भी परेशानी हो उसे मिलकर के निपटाया जाए साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने खखरेरू कस्बे में सोमवार के दिन साप्ताहिक बंदी के बारे में कहा कि अगर सभी व्यापारी एकजुट होकर के साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान बंद रखें तो वह अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और दूसरा कार्य भी कर सकते हैं सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वह सोमवार के दिन अपनी दुकान बंद रखें केवल मेडिकल स्टोर की दुकान ही खुली रखें शपथ ग्रहण समारोह में तहसील महामंत्री मनोज वर्मा, मतीन अहमद , खखरेरू व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष गजाली खान इमरान खान ,अरुण केशरवानी, राकेश साहू , दिनेश सिंह (बजाज), सिद्दीकी खान एवं अन्य व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-