फतेहपुर के नए पुलिस अधीक्षक आईपीएस सतपाल अंतिल
फतेहपुर में नवनियुक्त हरियाणवी आईपीएस सतपाल अंतिल।
वर्ष 2015 बैच के अधिकारी सतपाल अंतिल मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले है।
आईपीएस सतपाल ने साइकोलाॅजी विषय में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है।
अंडरट्रेनिंग के दौरान उनकी आजमगढ़ में तैनाती रही। सतपाल अंतिल 26 दिसंबर 2017 को मेरठ में तैनात हुए थे। मेरठ में आईपीएस सतपाल अंतिल को केंट सीओ के साथ सीओ क्राइम और सीओ लाइन भी बनाया गया था।
इस दौरान सतपाल अंतिल और उनकी टीम ने कई बड़ी घटनाओं पर काम किया और कई अपराधियों को धर दबौचा।
मेरठ में पोस्टिंग के दौरान आईपीएस सतपाल अंतिल ने गंगा नगर के कारोबारी को हनीट्रैंप में फंसाकर हत्या करने वाली वारदात का खुलासा किया था।
गंगा नगर के कारोबारी राजेश अहलूवालिया का उनकी पत्नी ने अपनी सहेली के माध्यम से अपहरण कराकर हत्या कराई थी।
इसके साथ साथ मेरठ के टीपी नगर थाने के पास कुछ बदमाशों ने व्यापारी हनी सपरा की गोली मारकर हत्या के बाद लूटपाट की थी।
इस दौरान बदमाशों के गोली अपने ही साथी को भी लगी थी। बदमाश घायल साथी की मौत के बाद लाश को अस्पताल में फंेककर फरार हो गए थे।
लालकुर्ती पुलिस ने बदमाश की मौत को एक्सीडेन्ट बता दिया था मगर आईपीएस सतपाल अंतिल को शक हुआ और वह जांच करने मोर्चरी पहुंच गए। उन्होने जब बदमाश की लाश देखी तो उसके सिर में गोली लगी थी।
इसके बाद पूरे केस का खुलासा हुआ था।
मुजफ्फरनगर में सतपाल अंतिल फरवरी 2019 में एसपी सिटी के रूप में तैनात किये गये थे। अपनी पोस्टिग के बाद से ही सतपाल अंतिल ने अपराध एंव अपराधियों के खिलाफ काम करना षुरू कर दिया था।
उन्होनें जहां कई बदमाषों को मुठभेड़ में पुलिस की बुलेट से घायल कराकर बडे़घर को रवाना कराया वहीं कई हत्या एंव लूट की घटनाओं, जिनका लगता था कि ये कभी वर्कआउट नही हो पायेगी, उनका खुलासा करने में सतपाल अंतिल ने विषेश भूमिका निभाई।
क्राईम कंट्रोल पर महारथ रखने वाले आईपीएस सतपाल अंतिल ने नई मण्ड़ी थाना इलाके में अधिवक्ता के घर हुई लूट की घटना के खुलासे के लिए कई दिन तक नई मण्ड़ी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर काम किया उन्हीं की मेहनत का नतीजा था कि इस लूट का खुलासा हो पाया।
इसी तरह खतौली थाना क्षेत्र में गंग नहर पटरी से एक कार नहर में समा गयी थी।
जिसमें तीन लोग की मौत हो गयी थी। इस घटना को सब रोड़ एक्सीडेन्ट समझ रहे थे, लेकिन ये सतपाल अंतिल ही थे जो इस घटना को एक्सीडेन्ट नही बल्कि एक साजिष मान रहे थे।
फिर क्या था धुन के पक्के अफसर सतपाल अंतिल ने इस घटना पर काम करना षुरू किया और नतीजा एक मर्डर मिस्ट्री के रूप में सामने आया सतपाल अंतिल ने प्री प्लान किये गये इस हत्या कांड का खुलासा कर सबको हैरत में डाल दिया था।
सतपाल अंतिल ने झूठा मुकदमा लिखाने वाले कई लोगों को जेल भेज कर पब्लिक में यह संदेष भी दे दिया कि मुजफ्फरनगर में फर्जी मुकदमों का दौर खत्म होने वाला है।
अब योगी सरकार द्वारा सतपाल अंतिल जी को नएं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के रूप में नया दायित्व सौंपा गया है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-