*प्लेन में महिला पर पेशाब करने वाले पर 30 दिनों का ट्रैवल बैन*
एयर इंडिया ने न्यूयार्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे की हालत में एक महिला यात्री पर पेशाब करने वाले पैसेंजर पर एक्शन लिया है। एयर इंडिया ने महिला यात्री पर टॉयलट करने के मामले को अनुचित और अशोभनीय व्यवहार मानते हुए 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। इस मामले की रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट आने के बाद यह एक्शन लिया गया है।
इस घटना पर पुलिस में पहले ही शिकायत दर्ज की जा चुकी है और एयर इंडिया कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ नियामक प्राधिकरणों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। एयरलाइन ने कहा कि उसने मामले की सूचना विमानन नियामक डीजीसीए को आगे की कार्रवाई के लिए दे दी है। प्रवक्ता ने कहा कि पहले कदम के रूप में, एयर इंडिया ने यात्री को 30 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है, आगे की कार्रवाई के लिए डीजीसीए को मामले की सूचना दी है।
एयरलाइन ने कहा कि एयरलाइन के चालक दल की खामियों को देखने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है। प्रवक्ता ने कहा कि हमने एयर इंडिया के चालक दल की चूक की जांच करने और स्थिति के त्वरित निवारण में देरी करने वाली कमियों को दूर करने के लिए एक आंतरिक समिति का भी गठन किया है। हम जांच के दौरान पीडि़त यात्री और उसके परिवार के नियमित संपर्क में भी हैं। डीजीसीए ने एयर इंडिया से मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-