*प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 22.12.2021*
*लूट के मोबाईल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के निकट पर्वेक्षण में तथा कार्यवाहक प्रभारी गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह मय हमराही कर्म0गण के द्वारा मुखबीर की सूचना पर झुगिंया मोड से फर्टिलाईजर की तरफ जाने वाली मोड़ से दिनांक 22.12.2021 को समय करीब 11.30 बजे अभियुक्त धीरज यादव पुत्र रणन्जय यादव निवासी ग्राम देवीपुर बड़ा दुर्गापुर थाना चिलुआताल गोरखपुर को पुलिस हिरासत मे लिया गया, जो दिनांक 07.11.2021 को डा0 तरुण कुमार यादव एम.डी. बी0आर0डी0 मेडिकल कालेज गोरखपुर के हाथ से मोबाईल छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 598/21 धारा 392 भादवि बनाम मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था, जिसमें अभियुक्त धीरज यादव पुत्र रणन्जय यादव निवासी ग्राम देवीपुर बड़ा दुर्गापुर थाना चिलुआताल गोरखपुर को लूटी हुई मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पताः-*
धीरज यादव पुत्र रणन्जय यादव निवासी ग्राम देवीपुर बड़ा दुर्गापुर थाना चिलुआताल गोरखपुर
*बरामदगी:-*
एक अदद लूट की मोबाईल
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-*
झुगिंया मोड से फर्टीलाईजर की तरफ जाने वाली मोड समय 11.30 बजे दिनांक 22.12.2021
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद*
1. उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर ।
2. का0 प्रमोद कुमार थाना गुलरिहा गोरखपुर

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-