April 16, 2026

प्रेसनोट मीडिया सेल बहराइच- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेसनोट मीडिया सेल बहराइच*

*दिनांक 20 अप्रैल 2021*

आज दिनांक 20 अप्रैल 2021 को पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह द्वारा थाना रामगांव का औचक निरीक्षण कर बंदी गृह, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का निरीक्षण कर वहां की स्थितियों की जानकारी लिया गया तथा अभिलेखों के उचित रख रखाव के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । उन्होंने पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उनपर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही हेल्प डेस्क पर ड्यूटीरत महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समुचित निस्तारण कराने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।