May 7, 2026

*प्रेमी जोड़े ने जहर खा कर दी जान*

Spread the love

पुलिस के बताये बगैर गौरा घाट पर किया किया जा रहा था अंतिम संस्कार अधजली लाश को पुलिस थाने लाई
चौबेपुर (वाराणसी )
क्षेत्र के नरायनपुर गांव में शाम को एक प्रेमी युगल जोङे ने जहर खाकर जान दे दिया ।दोनों के परिवार एक साथ एक गाङी में लेकर गौरा उपरवार घाट पर देर शाम अंतिम संस्कार कर रहे थे कि गांव के किसी ने पुलिस अधिक्षक को फोन पर सूचना दे दी ।सूचना पर चौबेपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने घाट से दोनो की अधजली लाश को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बताया गया है कि नरायनपुर गांव के चौहान बस्ती के निवासी ओमप्रकाश चौहान जो गांव मे ही कपङा सिलाई का काम करते हैं ।उनकी पुत्री मंजू का विगत 2 वर्षों से पङोस के रहने वाले जयसिंह चौहान जो गांव मे ही कपङे की दुकान चलाते हैं ।उनके पुत्र रजत चौहान से प्रेम प्रपंच चल रहा था ।इसकी भनक घर वालो की भी हो गई थी ।इसको लेकर लङके के पिता ने अपने पुत्र को बम्बई भेज दिया ।वहां से वह 7 दिनो पूर्व घर आया तो पुनः दोनो का प्रेम प्रपंच चलने लगा ।बुधवार की दोपहर लङकी लङके के घर शाम तीन बजे के करीब उसके घर पहुंची दोनो एक कमरे में बैठकर जहर पी लिए ।दोनो की हालत खराब हो गई तो घर के लोग लङकी को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर लेगये जहां उसकी मौत हो गई ।वही लङके के परिजन इलाज के लिए लेढूपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गये वहां उसकी भी मौत हो गई ।दोनो के परिजन आपस में मशविरा कर दोनो को एक गाङी मे लादकर चौबेपुर थाने के पिछे 3 किमी दूर गौरा उपरवार घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार कर रहे थे कि किसी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को फोन पर सूचना दे दी ।बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक का निर्देश मिलते ही चौबेपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने दोनो की अधजली लाश थाने लाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

साभार