September 13, 2026

प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा-

Spread the love

*प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत,आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा*

 

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, दो हिरासत मे

 

रोहनिया – परमानन्दपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान 30 वर्ष महिला की मौत होने के बाद बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया।इसके बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मृतका गीता के भाई सुजीत कुमार की तहरीर पर अस्पताल संचालिका मुध वर्मा और एक अज्ञात डाक्टर के खिलाफ अनिच्छित हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।