संवाददाता वाराणसी ,
जनवरी में प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान शहर में मेहमानों के जमावड़े और उनकी मेजबानी पर सौ करोड़ का शासन ने बजट जारी कर दिया है । सम्मेलन का आयोजन करने वाले एनआरआइ विभाग के लिए शासन द्वारा सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है ।
मेजबानी की तैयारी को शासन ने शहर के स्थानीय निकाय से लेकर संबंधित विभागों को पत्र लिख खर्च का व्यौरा मांगा है । परिवहन , पर्यटन , संस्कृति , लोक निर्माण , गृह विभाग व युवा कल्याण विभाग से जानकारी तलब किया गया है । बनारस में होने वाले कार्यक्रम के बाद प्रवासी मेहमानों को कुंभ मेला के लिए प्रयागराज ले जाने का कार्यक्रम है । प्रमुख सचिव के हवाले से दी गई चिट्ठी में साफ लिखा गया है कि विभागों से मिलने वाला ब्योरा एनआरआइ सेल द्वारा इवेंट , परिवहन व टेंट सिटी व्यवस्था के लिए दिए गए टेंडर से अलग होना चाहिए ।
कुंभ का आयोजन करने वाली फर्म लल्लू एडं संस को शहर में टेंट सिटी बनाने की जिम्मेदारी मिली है । एनआरआइ सेल के वरिष्ठ अधिकारी आरबी वर्मा ने MVD INDIA NEWS को बताया कि आयोजन बड़ा होने के चलते एक दूसरी फर्म को भी काम बांटा गया है । कंपनी के लोगों ने सर्वेक्षण समेत काम शुरू कर दिया है ।
शासन ने विभागों को लिखे पत्र में साफ तौर पर वित्तीय लेन देन के लिए अलग से बैंक खाता खोलते हुए सूचना तलब की है , जो भी खर्च का हिसाब विभाग देंगे उसके भुगतान के लिए अलग अलग बैंक खाता होगा ।
प्रवासी सम्मेलन के दौरान अब तक 668 घरों में सैलानियों के ठहरने का रास्ता साफ हो
गया है । इसके लिए प्रशासन की हरी झंडी मिल चुकी है । अतिथि देवो भव: के भाव से नगर के लोगों ने सैलानियों के स्वागत में अपने घरों को अतिथ्य सतकार के लिए सजाने सवारने में आतुर है । 21 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाले सम्मेलन के लिए एक ओर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है तो आम जनता भी इसमें सहभागिता दिखा रही है । प्रवासी सम्मेलन के दौरान विदेश से आने वाले सैलानियों को शहर के लोगों के घरों में ठहराने की व्यवस्था की जाएगी । वाराणसी विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी सौंपी गई है । वीडीए ने इसके लिए एक ऐप काशी आतिथ्य तैयार कराया है । दो महीने में 919 लोगों ने ऐप को डाउनलोड किया है । 668 आवेदनों का फिजिकल वेरीफिकेशन किया जा जुका है । यहां सैलानियों के रुकने के लिए प्रशासन की हरी झंडी मिल चुकी है ।
सियाराम मिश्रा…

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max