June 5, 2026

प्रयागराज मे साली को लेकर फरार हुआ आरएएफ का सिपाही, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज-

Spread the love

प्रयागराज मे साली को लेकर फरार हुआ आरएएफ का सिपाही, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

 

प्रयागराज में एक आरएएफ के सिपाही ने साली को लेकर फरार हो गया। पत्नी की तहरीर पर फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पत्नी बच्चों के रहते हुए भी आरएएफ का एक सिपाही साली को लेकर फरार हो गया। सिपाही की पत्नी ने पति के खिलाफ फाफामऊ थाने में केस दर्ज कराया है। आरएफ में सिपाही के पद पर तैनात अरुण सिंह शांतिपुरम में रहता है। वह कुछ दिन पहले पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल मध्यप्रदेश गया था। घर लौटते समय उसकी साली भी उसके साथ आई थी। पत्नी का आरोप है कि कुछ दिन से साली से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। सोमवार की रात वह साली के साथ घर से फरार हो गया। सिपाही की पत्नी कविता सिंह ने बुधवार को अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|