June 6, 2026

प्रयागराज में सोमवार से सियासी सूरमाओं का जमावड़ा शुरू होने वाला-

Spread the love

प्रयागराज में सोमवार से सियासी सूरमाओं का जमावड़ा शुरू होने वाला है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सोमवार को केपी कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।

मायावती दोपहर एक बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरेंगी। 1:25 बजे बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। वहां से पांच मिनट बाद हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगी और 1:40 मिनट पर केपी मैदान पहुंचेंगी। बसपा प्रमुख की यह रैली मंडलीय होगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज में रहेंगी। स्मृति ईरानी सुबह 12 बजे प्रयागराज पहुचेंगी। वह दोपहर 2:30 बजे दक्षिण विधानसभा के मीरापुर में, 3:45 बजे पश्चिम विधानसभा के प्रीतमनगर और शाम पांच बजे उत्तरी विधानसभा के कटरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री व अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सोमवार को बारा में और इलाहाबाद पश्चिम के बीबीएस इंटर कालेज में सभा को संबोधित करेंगी। अनुप्रिया कौशाम्बी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र के गुलामीपुर इलाके में भी जनसभा करेंगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 11:05 बजे पहुंचेंगे। करछना विधानसभा के करेहा ब्लॉक जाएंगे जहां 12:30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। बारा विधानसभा के शंकरगढ़ क्षेत्र में वे सभा करने के बाद दोपहर तीन बजे शहर आएंगे। अल्लापुर स्थित नेता नगर में घर-घर जाकर प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। सोमवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में जनसभा करेंगे। वह सोरांव, नवावगंज और प्रतापगढ़ के दलियामऊ में व कौशाम्बी के चायल में जनसभा करने के बाद दोपहर तीज बजे शहर दक्षिणी के रसूलपुर क्षेत्र में जनसभा करेंगे।