प्रयागराज में लेक्चरर का दर्द; कहा- पत्नी का साढ़ू संग है गलत संबंध, कर रहा है परेशान
प्रयागराज: राजकीय पॉलिटेक्निक कौशांबी में लेक्चरर पद पर कार्यरत युवक और उसकी पत्नी के बीच साढ़ू से रिश्तों को लेकर विवाद बढ़ गया है। युवक ने धूमनगंज थाने में अपने साढ़ू के खिलाफ मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी से साढ़ू का गलत संबंध है। इसी कारण उनका विवाद बढ़ा। वह अपनी पत्नी को 10 हजार महीने गुजारा भत्ता देता है। इसके बाद भी उसका साढ़ू उसे परेशान कर रहा है। 13 मार्च को वह कौशांबी से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार चार-पांच लड़कों ने उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसकी अंगूठी छीन ली। धमकाते हुए आरोपी भाग निकले। धूमनगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-