September 17, 2026

प्रयागराज में युवती को अगवा कर ले जा रहे थे

Spread the love

प्रयागराज में युवती को अगवा कर ले जा रहे थे; रास्ते में खराब हुई कार: ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीटा, बाकी भागे

प्रयागराज: उतरांव थाना क्षेत्र के महुआ कोठी बाजार में जलेबी बना कर परिवार चलाने वाले परिवार की बेटी को मुम्बई से कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर कर कार में अपहरण कर लिये। जानकारी होने पर युवती के माता पिता पीछा किया। संयोग से आरोपित लोगों की कार थोड़ी दूर फ़ूलपुर थाना क्षेत्र के ज्वालापुर गांव में बंद हो गई।

तब तक युवती के माता पिता पहुंच गए। शोर मचाया शोर गुल सुन ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिसमें एक आरोपी को दबोच लिया। कार में उपस्थित बाकी लोग युवती को लेकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पेड़ में बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने धुनाई के बाद इसकी सूचना फूलपुर थाने में दी।

सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। बेटी के अपहरण से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस बेटी का अपहरण करके ले गए लोगों की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।