PRYAGRAJ,,,
प्रयागराज में बेटी के सामने पीटकर ले ली पिता की जान; रहम की भीख मांगती रही बिटिया..

प्रयागराज: धूमनगंज में गुरुवार शाम को दबंगों ने जमीं के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। दुकान हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने जमीन के मालिक की पिटाई कर दी. वे सीने पर चढ़कर तब तक पिटते रहे। जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. बेटी की आंखों के सामने उसकी पिता की हत्या कर दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
बेनीगंज के रहने वाले राजेंद्र कुशवाहा (45) की मुंडेरा चुंगी के पास एक मार्केट है. जिसमें 6 से अधिक दुकानें हैं. मार्केट के ऊपर राजेंद्र अपनी पत्नी, दो बेटे व एक बेटी के साथ रहते हैं. उनकी जमीन पर एक व्यक्ति लंबे समय से चाय की दुकान लगाता है. गुरुवार शाम को चाय की दुकान हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
लोगों के मुताबिक राजेंद्र कुशवाहा ने चाय की दुकान को हटाने को लेकर नगर निगम में शिकायत की थी. गुरुवार शाम को नगर निगम की टीम दुकान हटाने पहुंची. उसके बाद चाय की दुकान लगाने वाले व्यक्ति व आसपास के अन्य तीन चार लोगों ने राजेंद्र से झगड़ा करना शुरू कर दिया।
अधेड़ की मौत पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी तो बेसुध सी हो गई थी। उधर बेटी व बेटों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बेटी ने आरोप लगाया कि शिवबाबू समेत अन्य ने उसकी आंखों केसामने उसके पिता को पीटा। उनके सीने पर चढ़कर उनकी पिटाई की। उसने यह भी आरोप लगाया कि लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मौत की सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने मृतक के परिजनों को किसी तरह शांत कराया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-