*प्रेस नोट -:*
*आज दिनाँक 21.08.2021 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज श्री प्रेम प्रकाश महोदय द्वारा एमएनआईटी सेमिनार हॉल प्रयागराज में आयोजित मिशन शक्ति फेज-3 शुभारंभ कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य व महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। -:*
➡️ मिशन शक्ति 3.0 का शुभारम्भ आज से हुआ है, जो 31 दिसम्बर तक चलेगा। गाँव गाँव तक महिला पुलिस बीट अधिकारी सभी बालिकाओं व महिलाओं के लिए सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबनके कार्यक्रम अन्य विभागों सहयोग से सफल बनाएँगी।
➡️ श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए एमएनआईटी प्रयागराज सेमिनार हॉल में आयोजित मिशन शक्ति फेज-3 शुभारंभ कार्यक्रम के भव्य समारोह में सम्मिलित हुए।
➡️ मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कर्मचारियों को “शक्ति योद्धा” के रूप में उनके सराहनीय कार्य व महत्वपूर्ण योगदान के लिए “सम्मान पत्र” देकर सम्मानित किया गया।



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-