June 28, 2026

प्रयागराज जंक्शन समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात-

Spread the love

प्रयागराज जंक्शन समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात

 

प्रयागराज। सेना में भर्ती को लेकर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा माथापच्ची की जा रही है। प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, संगम, रामबाग आदि स्टेशनों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा गए हैं।

 

सोमवार को भी रेलवे अफसरों ने जंक्शन, संगम स्टेशन का दौरान का सुरक्षा और बढ़ा दी। आउटरों के पास भी जीआरपी और आपीएफ जवानों को मुस्तैद किया गया है छोटा बघाड़ा, सलोरी, शिवकुटी, अल्लापुर समेत कई इलाकों में भारी संख्या में पुलिस की ड्यूटी लगाई है। रेलवे क्रासिंग से लेकर स्टेशन के बाहर एक-एक थानेदार सुबह से ड्यूटी कर रहे हैं।

 

शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को भी पुलिस ने कई इलाकों में गश्त करती रही। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।