August 9, 2026

प्रयागराज गोहरी हत्याकांड: CBI जांच और आर्थिक सहायता के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन-

Spread the love

प्रयागराज गोहरी हत्याकांड: CBI जांच और आर्थिक सहायता के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनl

 

 

प्रयागराज: पूर्व सूचनानुसार ‘ज़न अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पंकज मनु विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूर्व में घटित गोहरी हत्याकांड को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी प्रयागराज को एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें पार्टी की तरफ से यह मांग रखी गई की. घटना कि CBI जांच हो और लिखित आश्वासन के अनुसार पीड़ितों को तुरंत सरकारी पट्टे की जमीन, मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता एवं सस्त्र लाइसेन्स तुरंत मुहैया कराया जाए. पार्टी के प्रदेश महासचिव लाखनसिंह राजपासी जी ने कहा कि यदि एक सप्ताह में यह मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन होगा.

 

ज्ञापन देने वालों में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ज्ञान प्रकाश मौर्य राष्ट्रीय प्रवक्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष गजानंद मौर्य, युवा मंडल अध्यक्ष आलोक मौर्य, युवा महानगर अध्यक्ष अभिनव कुशवाहा, उपाध्यक्ष अधिवक्ता अनीस शर्मा, छात्र सभा मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र कुशवाहा, हंडीया विधानसभा अध्यक्ष हिंछ लाल विश्वकर्मा, कमल यादव, रोशन पाल, अनिल प्रजापति, अधिवक्ता सौरभ कुमार, अधिवक्ता कपिल वैश्य, अधिवक्ता अरविंद कुमार, अधिवक्ता धीरज कुमार,अधिवक्ता नीरज कुमार, अधिवक्ता सामेन्द्र कुमार, अधिवक्ता आशीष कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।