October 6, 2026

प्रयागराज के थाना जार्जटाउन में थाना खुल्दाबाद क्षेत्र के रहने वाले इमरान अहमद सिद्दीकी के ऊपर उसके ही सुपरवाइजर ने गंभीर आरोप लगाए एवं मुकदमा दर्ज कराया- FTR

Spread the love

प्रयागराज के थाना जार्जटाउन में थाना खुल्दाबाद क्षेत्र के रहने वाले इमरान अहमद सिद्दीकी के ऊपर उसके ही सुपरवाइजर ने पैसे हड़पने और उसके बाद सर में रिवाल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी एवं शहर छोड़ कर भाग जाने पर मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए एवं मुकदमा दर्ज कराया!

 

बता दें कि सुनील सेकड़ी थाना जॉर्ज टाउन संबंधित क्षेत्र का रहने वाला है और इमरान अहमद सिद्दीकी की कंपनी में सुपरवाइजर था मार्केट से कई लाख रुपए उठाया था और सारा मटेरियल इमरान अहमद सिद्दीकी की साइड पर लगाया था

कई लाख का बकाया होने के बाद सुनील ने बताया कि उससे जब पैसे मांगे और दबाव डाला तो उसने पिस्टल सटाकर सर में जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी वजह से वह शहर छोड़कर भी भाग गया था और थाना में गुमशुदगी की पत्नी द्वारा रिपोर्ट भी दर्ज की थी जब वापस आया तो सारी घटना को थाना Georgetown, एसएसपी प्रयागराज , आईजी रेंज ,

एडीजी जोन प्रयागराज और तमाम आला अधिकारियों के पास जाकर फरियाद की थी जिसके बाद थाना जार्जटाउन में आज मुकदमा पंजीकृत किया गया