कुम्भ मेला प्रयागराज में प्रथम शाही स्नान
आज दिनांक 15.01.2019 को कुम्भ मेला के पहले शाही स्नान के अवसर पर रात्रि से ही सन्यासियों एवं श्रद्धालुगण का संगम तट पर आगमन प्रारम्भ हो गया तथा संगम तट पर स्थापित किये गये विभिन्न घाटों पर अब तक विभिन्न जनपदों व प्रान्तो से 3 बजे तक 1 करोड़ 12 लाख सन्यासी/श्रद्वालुओं द्वारा सकुशल स्नान किया जा चुका है।
इस दौरान मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 में स्थापित 13 अखाड़ो के महन्तगण, साधु सन्तों व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा संगम तट पर स्नान कर पूजा-अर्चना की गयी।
कुम्भ में प्रथम शाही स्नान के दौरान संगम तट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गयी, जो श्रद्धालुओं के लिये सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र रहा।
कुम्भ मेले के प्रथम शाही स्नान मकर संक्रान्ति के पर्व पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी त्रिवेणी संगम तट पर आस्था की डुबकी लगायी तथा पुलिस/जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं को दिव्य एवं अद्भुत बताया गया।
प्रथम शाही स्नान के अवसर पर सन्यासियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला क्षेत्र/संगम घाटों पर आवश्यक पुलिस/अर्द्धसैनिक बल एवं जल पुलिस की डियूटियॉ लगायी गयी है, जिनके द्वारा मेले को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक ए0टी0एस0 द्वारा कमाण्डों के साथ हवाई सर्वेक्षण किया गया एवं ए0टी0एस0 के कमाण्डो संगम में भी लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा लगातार अधिकारियों से मेले की कुशलता की जानकारी कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखने के निर्देश दिये गये।
दिनांकः 15.01.2019 मीडिया सेल,
कुम्भ मेला पुलिस, प्रयागराज।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max