प्रयागराज ब्रकिंग-
प्रयागराज की सड़कों व चौराहों के नाम बदलेंगे, यहां पढ़ें कि किन पर देश की विभूतियों का नाम दर्ज होगा-
प्रयागराज- देश को गुलामी की जंजीरों में जकड़ने वाले अंग्रेज तो भारत छोड़कर काफी पहले ही जा चुके हैं, हालांकि अभी भी सड़कें, चौराहे और पुलों के नाम अभी भी उनके नाम से ही जाने जाते हैं। यह नाम सैकड़ाें वर्षों से चला आ रहा है। हालांकि अब इसमें काफी बदलाव किया गया और बदला भी जा रहा है। अब प्रयागराज में और भी कई ऐसे चौराहे, सड़कें व पुल हैं जो अन्य नामों से जाने जाते थे, अब उनके नाम भी बदलने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इसकी तैयारी भी की जा रही है।
सड़कों, चौराहों व पुलों का नाम इन विभूतियों के नाम पर होगा : महर्षि भरद्वाज, अशोक सिंहल, साहित्यकार कैलाश गौतम, महान वैज्ञानिक प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया, शहीद चंद्रशेखर आजाद सहित देश की आजादी और समाज की समृद्धि में अहम योगदान देने वाले वीर सपूतों के नाम से प्रयागराज शहर की सड़कें, चौराहे और आरओबी, गंगा पर बनने वाले पुलों और पार्कों का का नामकरण किया जाएगा।
नौ मई को नगर निगम सदकी बैठक में नामकरण की घोषणा होगा : सड़कों और मोहल्लों के नामकरण कमेटी की बैठक महापौर अभिलाषा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें इसी तहर के 33 प्रस्ताव कमेटी के सदस्यों ने पेश किया, जिसमें 18 पर सहमति बनी गई। नौ मई से सदन की होने वाली बैठक में नामकरण की घोषणा की जाएगी।
बालसन चौराहे का नाम महर्षि भरद्वाज होगा : नगर निगम कमेटी की बैठक में बालसन चौराहा का नाम महर्षि भरद्वाज करने का प्रस्ताव दिया गया। वहीं रामजन्म भूमि आंदोलन के अगुवा रहे अशोक सिंहल का नाम से हाशिमपुर रोड और बक्शी बांध पर निर्माणाधीन आरओबी का नाम करने का प्रस्ताव बैठक रखा गया। इसके अलावा प्रीतम नगर में एक चौराहा का नाम साहित्यकार कैलाश गौतम के नाम से करने का सुझाव आया। वहीं बमरौली एयर पोर्ट का नाम शहीद चंद्रशेकर आजाद के नाम से करने का प्रस्ताव चार वर्ष पहले भी आया था। इस पर भी चर्चा की गई।
इन सड़कों, चौराहों व पुलों का नाम बदलेगा
– अलोपीबाग फ्लाइओवर का नाम शहीद रोशन सिंह के नाम होगा
– बालसन चौराहा का नाम महर्षि भरद्वाज चौराहा करने का प्रस्ताव
– कटरा के बख्तियारी मोहल्ले का नाम बदलकर पूर्व पार्षद निसार अहमद के नाम करने का प्रस्ताव
– कालिंदीपुरम दुर्गा पूजा पार्क का नाम स्व. प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव के नाम करने का प्रस्ताव
– मातादीन हेला की प्रतिमा किसी चौराहा, गली या पार्क में लगवाने का प्रस्ताव
– नैनी पुराने पुल के नीचे घंटेश्वर महावीर मंदिर चौराहा का नाम घंटेश्वर महावीर चौराहा करने का प्रस्ताव
– स्व. रविभूषण बधावन के नाम से सड़क व गली का नाम करने का प्रस्ताव
– रसूलाबाद में कालोनी का नाम शीतला धाम कालोनी करने का प्रस्ताव
– करेली का नाम बदलकर ख्वाजा नगर करने का प्रस्ताव
– शहर में बन रहे आरओबी, चौराहा, बस स्टैंड कानाम अअमर शहीद ननका हेला के नाम से करना का प्रस्ताव
– बमरौली एयरपोर्ट का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद रखने का प्रस्ताव
– फायर ब्रिगेड चौराहा और कल्याणी देवी पार्क का नाम स्व. सत्य प्रकाश मालवीय के नाम से करने का सुझाव
– शहर के एक चौराहा का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम से करने का प्रस्ताव
– शिवकुटी मेला रोड का नाम शहीद अंबुज सिंह के नाम से करने के नाम से करने का प्रस्ताव
– वीरांगना उदादेवी पासी के नाम से चौराहा का नाम करण करने का प्रस्ताव
– स्व. शिवमूर्ति यादव की प्रतिमा चौराहा पर लगाने का प्रस्ताव
– अशोक नगर की एक कालोनी का नाम पवन पुत्र हनुमान के नाम से करने का प्रस्ताव
– स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ननका हेला की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव
– प्रीतम नगर में साहित्यकार स्व. कैलाश गौतम के नाम से चौराहा का नामकरण करने का प्रस्ताव
– दरभंगा कालोनी का नाम स्व. रविभू्षण बधावन के नाम से करने का प्रस्ताव
– डा. एके बजाज के नाम से सड़क की पटरी का नाम रखने का सुझाव
– नया पुरवा करेली की सड़क का नाम सरदार किशन सिंह के नाम से करने का प्रस्ताव
– मुट्ठीगंज चौराहा का नाम बदलकर सालिकराम जायसवाल के नाम से करने का प्रस्ताव
– भुलई का पूरा मोहल्ले का नाम बदलकर जगदीशपुरी रखने का प्रस्ताव
– पीपल गावं गौसपुर मोहल्ले का नाम स्वराज नगर करने का प्रस्ताव
– फाफामऊ में बनने वाले सिक्स लेन पुल का नाम महान वैज्ञानिक प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया के नाम से करने का प्रस्ताव
– कमला नेहरू स्मारक हास्पिटल के सामने हाशिमपुर रोड और बख्शी बांध पर निर्माणाधीन आरओबी का नाम स्व. अशोक सिंहल के नाम से करने का प्रस्ताव
– करैलीबाग में कालोनी अंबेडकर नगर में डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव
– मेहदौरी कालोनी का मुख्य मार्ग का नाम कवि उमाकांत मालवीय के नाम से रखने का प्रस्ताव
– चंदौल हास्पिटल वाली कालोनी का नाम अवधपुरी कालोनी करने का प्रस्ताव
– धोबीघाट चौराहा का नाम बदलकर स्व. चुन्नीलाल के नाम से करने का प्रस्ताव।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-