November 3, 2026

प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार पाण्डेय कोरोना संक्रमित-

Spread the love

_प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार पाण्डेय कोरोना संक्रमित_

 

सूचनार्थ

शरीर और सिर में तेज़ दर्द और गले में ख़राश होने पर मैंने नियमानुसार कोरोना जाँच कराई। मेरा आर टी पी सी आर टेस्ट पॉज़िटिव आया है। फलतः, मैंने अपने आवास पर ही ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है।

 

यद्यपि मुझे किसी भी तरह की कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं है, तथापि नियमानुसार मैं अगले कुछ दिन फ़ील्ड भ्रमण से परहेज़ करूँगा, परन्तु पुलिस प्रशासन से संबंधित सभी मामलों का निकटतम पर्यवेक्षण करता रहूँगा।

 

गुज़ारिश है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे निकट संपर्क में आए हों वे कृपया अपनी जाँच करा सकते हैं। धन्यवाद। अजय कुमार। एसएसपी प्रयागराज