April 21, 2026

प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना वाराणसी परिक्षेत्र राहुल शुक्ल निलंबित-

Spread the love

*प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना वाराणसी परिक्षेत्र राहुल शुक्ल निलंबित*

दिनांक 31/03/2022 को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा थाना साइबर क्राइम वाराणसी के आकस्मिक निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षक श्री राहुल शुक्ल को निर्देशित किया गया था कि नियमानुसार एक लाख या उससे अधिक फाइनेंसियल फ्रॉड के सभी मामलों में अभियोग पंजीकृत कर तत्परता पूर्वक विवेचनात्मक कार्यवाही की जाए। दिनांक 02/04/2022 को सुश्री नेहा सिंह निवासी विवेक पुरम कॉलोनी वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके खाते से रुपया 3,99,995.00 का फ्रॉड किया गया जिसके संबंध में दिनांक 16/02/2022 को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना को प्रार्थना पत्र दिया गया था किंतु अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया। अतः आदेश की अवहेलना करते हुए अभियोग पंजीकृत न किए जाने के संबंध में श्री राहुल शुक्ल प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना को निलंबित करते हुए आवेदिका सुश्री नेहा सिंह के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कराकर विवेचना कराई जा रही है।