लखनऊ
*प्रभारी निरीक्षक मंडियाव मनोज सिंह की सक्रियता से खोये हुये 4 वर्षीय लड़के को खोज कर परिवार वालों के सुपुर्द किया।*
मूलरूप से सीतापुर निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव का 4 साल का बेटा शिवम श्रीवास्तव अचानक घर से बाहर निकल गया था।
21 मार्च को परिवार सीतापुर से मजदूरी करने के लिए लखनऊ आया है।
राजेश कुमार श्रीवास्तव ने काफी तलाश किया जब बेटा नही मिला तब मंडियाव पुलिस को सूचित किया।
प्रभारी निरीक्षक मंडियाव व उनकी टीम की सक्रियता के चलते महज 2 घंटे के अंदर शिवम को खोज कर परिवार वालों के सुपुर्द किया।
शिवम कुछ भी बोल नही पा रहा था न अपना नाम न परिवारवालों का नाम बता पा रहा था।
परिवार वालों ने अपने बेटे को पा कर खुशी ब्यक्त की और प्रभारी निरीक्षक मंडियाव मनोज सिंह समेत लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को धन्यवाद दिया।
लखनऊ कमिश्नरेट की मंडियाव पुलिस का सराहनीय कार्य खोये हुये लड़के को 2 घंटे में परिवार वालों के सुपुर्द किया।






More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-