October 15, 2026

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्नेलाल यादव की सक्रियता के चलते अपहृत लड़की को 24 घंटे में बरामद करते हुए अलीगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्नेलाल यादव की सक्रियता के चलते अपहृत लड़की को 24 घंटे में बरामद करते हुए अलीगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

आरोपी शुभम शुक्ला को अलीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

वादिनी ने मुकदमा पंजीकृत कराया था कि मंदिर के लिए निकली उनकी नाबालिग लड़की घर वापस नहीं आई।

 

छानबीन में पता चला कि नाबालिग लड़की शुभम शुक्ला से बातचीत करती थी पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला शुभम शुक्ला भी घर में नहीं हैं।

 

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल यादव की टीम ने 48 घंटे में अपहृत लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

अपनी लड़की को वापस पाकर घर वालों ने अलीगंज पुलिस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

 

डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह के नेतृत्व में लगातार उत्तरी क्षेत्र अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है