August 13, 2026

प्रधान पद प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हलवाई के माध्यम से जलेबी और समोसे बनवा रहा था, पुलिस ने सभी को अपनी गिरफ्त में ले लिया – मिश्रा

Spread the love

: *मामला हसनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिछवाड़ा गांव का है। प्रधान पद प्रत्याशी राजू मौर्य पुत्र ईश्वर दीन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हलवाई के माध्यम से जलेबी और समोसे बनवा रहा था। मोहान चौकी प्रभारी को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस को देखतेे ही मौके पर हड़कंप मच गया। इसके पहले की भागने का मौका मिलता। पुलिस ने सभी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।*

 

*➡️थानाध्यक्ष हसनगंज के मुताबिक मतदाताओं को लुभाने के लिए जलेबी और समोसा बन रहा था पुलिस ने 2 कुंटल जलेबी और 1050 समोसा मौके से बरामद किया। काफी संख्या में जलेबी के पैकेट भी बनाए गए थे। इसके साथ ही मौके से गैस भट्टी मैदा गी सिलेंडर के साथ अन्य सामान बरामद हुआ है उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 171च के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।*