*प्रधानी के विवाद में पीट-पीट कर एक की हत्या*
देवरिया। जिले के मईल क्षेत्र के नरियांव में बुधवार की रात प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक समर्थक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ने मौके का जायजा लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मईल क्षेत्र के नरियाव गांव के रहने वाले गुलाब पाल (40) पुत्र रामधारी पाल कारपेंटर का काम करते थे। गुलाब गांव के एक व्यक्ति का प्रधानी चुनाव में प्रबल समर्थक था। कुछ दिनों से प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में दावतों का दौर शुरू हो गया था। दूसरे पक्ष के प्रधान प्रत्याशी ने पिछले दिनों दावत दिया था । बुधवार की रात में गुलाब के समर्थक प्रधान प्रत्याशी ने भी दावत दिया। गुलाब 11 बजे रात को दावत से वापस घर आ रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और प्रधानी चुनाव में दूसरे पक्ष को समर्थन करने की बात कहने लगे। इस बात को लेकर गुलाब और उन लोगों में विवाद हो गया। देखते-देखते मनबढ़ो ने गुलाब पर हमला बोल लाठी डंडे से पीटपीट कर उसकी हत्या कर दी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-