October 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की- अजय मिश्रा

Spread the love

दिल्ली

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।

 

पी॰एम॰ ने कहा–

 

कोरोना वैश्विक महामारी, पूरी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई है। लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है, जब जब मानवता पर कोई बड़ा संकट आया है, विज्ञान ने और बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं।हींग के लिए भारत हमेशा दुनिया के दूसरे देशों पर निर्भर रहा है। सीएसआईआर ने इसको लेकर पहल की। आज देश के भीतर ही हींग का उत्पादन शुरू हो गया है।आज भारत सतत विकास और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। आज हम सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट तक, दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं, दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं-PM मोदी