पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
प्रधानमंत्री कल दिनांक 10 अगस्त, 2021 को वर्चुअल
माध्यम से प्रदेश के जनपद महोबा से उज्ज्वला 2.0 का शुभारम्भ करेंगे
मुख्यमंत्री जनपद महोबा से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे
वे गरीब परिवार, जो उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में योजना
से आच्छादित होने से छूट गए, उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला
योजना के द्वितीय चरण में लाभान्वित किया जाएगा
प्रधानमंत्री द्वारा ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के प्रथम चरण के
विभिन्न राज्यों के 05 लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया जाएगा
मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री विश्व बायोफ्यूल
दिवस के अवसर पर जनपद महोबा में बायोफ्यूल प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे
जनपद मुजफ्फरनगर में स्थापित की जा रही
कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लाण्ट का शुभारम्भ भी करेंगे
लखनऊ: 09 अगस्त, 2021
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल दिनांक 10 अगस्त, 2021 को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के जनपद महोबा से ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के द्वितीय चरण
(उज्ज्वला 2.0) का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनपद महोबा से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा उज्ज्वला 2.0 के 10 लाभार्थियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। उनके द्वारा ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के प्रथम चरण के विभिन्न राज्यों के 05 लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के प्रथम चरण में प्रदेश के गरीब परिवारों को कुल 01 करोड़ 47 लाख 43 हजार 862 रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। वे गरीब परिवार, जो उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में योजना से आच्छादित होने से छूट गए, उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वितीय चरण में लाभान्वित किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा विश्व बायोफ्यूल दिवस के अवसर पर जनपद महोबा की पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में आयोजित बायोफ्यूल प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में स्थापित की जा रही कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लाण्ट का शुभारम्भ भी किया जाएगा।
——-

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-