प्रदेश में राजकीय शोक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी के 100वें दौरे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय का आरोप,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी। लेकिन बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री अपने ही आदेश का अनुपालन न करते हुए नजर आए। वे देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ वाराणसी सर्किट हाउस में बैठक किये। मुख्यमंत्री बिहार छपरा में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यह पूर्ण रूप से राजकीय शोक की अवहेलना है। आश्चर्य तो इस बात का है की मुख्यमंत्री ने अपना 100 वां दौरा वाराणसी में पूरा किया। लेकिन हृदय विदारक घटना भदोही के औराई पूजा पंडाल में आग से झुलसे लोग जो बड़ी संख्या में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उनका हालचाल जानने नही गए ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-