लखनऊ
प्रदेश में कुछ समय पहले संपन्न हुई 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है कि, 69 हजार शिक्षक भर्ती में खाली 22 हजार पदों को उसी भर्ती में जोड़ा जाए एवं उन्हें चयनित किया जाए। अभ्यर्थियों द्वारा दिए जा रहे इस धरने को लगभग तीन महीने से अधिक का समय हो रहा है। 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थी अपने मांगों को लेकर बीते 99 दिन से लखनऊ इको गार्डन में कर रहे है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित कमेटी 15 दिन बाद भी कमेटी ने अभी तक शासन को जांच रिपोर्ट नहीं दी। आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व परिषद के अध्यक्ष मुकुल सिंघल की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट शासन को क्यों नहीं भेजी। 15 दिन बाद भी कमेटी द्वारा रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने से आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों में है नाराजगी। अपनी कई मांगों को लेकर अभ्यर्थी धरने पर बैठे।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-