पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,53,569 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें कोरोना संक्रमण के 7 नये मामले आये हैं
प्रदेश में कल तक कुल 8,77,17,554 सैम्पल की जांच की गयी हैं
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 03 तथा अब तक कुल 16,87,402 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं
प्रदेश में कोरोना के कुल 92 एक्टिव मामले है
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
प्रदेश में कल एक दिन में 14,63,711 डोज दी गयी
प्रदेश मंे कल तक पहली डोज 11,23,42,282 तथा दूसरी डोज 5,03,69,595 लगायी गयी हैं
कल तक कुल 16,27,11,877 कोविड डोज दी गयी है
कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है
इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे
टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे
-श्री अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 01 दिसम्बर, 2021
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,53,569 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 7 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,77,17,554 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 03 तथा अब तक कुल 16,87,402 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 92 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 14,63,711 डोज दी गयी। प्रदेश मंे कल तक पहली डोज 11,23,42,282 तथा दूसरी डोज 5,03,69,595 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 16,27,11,877 कोविड डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।
सम्पर्क सूत्रः- धर्मवीर खरे

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-