April 29, 2026

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,71,729 सैम्पल की जांच की गयी- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,71,729 सैम्पल की जांच की गयी,

जिसमें कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले आये

 

प्रदेश में अब तक कुल 8,09,58,784  सैम्पल की जांच की गयी

 

पिछले 24 घंटे में 16 तथा अब तक कुल 16,86,976

लोग कोविड-19 से ठीक हुये

 

प्रदेश में कोरोना के कुल 135 एक्टिव मामले

 

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

 

कल एक दिन में 3,04,656  कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी

 

प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,21,25,835 तथा

दूसरी डोज 2,53,59,386 लगायी गयी

 

कल तक कुल 11,74,85,221  कोविड डोज दी गयी

 

कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ इसलिए

सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे

 

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

 

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड

हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे

-श्री अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: 14 अक्टूबर, 2021

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,71,729 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8,09,58,784 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 16 तथा अब तक कुल 16,86,976 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 135 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 3,04,656 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,21,25,835 तथा दूसरी डोज 2,53,59,386 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,74,85,221 कोविड डोज दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

सम्पर्क सूत्रः- पावेल बन्धु