पत्र सूचना शाखा
(मीडिया सेल, गृह विभाग)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
प्रदेश के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
प्रदेश में 11 लाख 60 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया
विभिन्न वादों मंे 624 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि का सेटेलमेन्ट
मुख्यमंत्री जी ने इस अयोजन में लगे सभी न्यायिक एवं
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
लखनऊः10 जुलाई, 2021
उत्तर प्रदेश में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रत्येक जनपद में किया गया। राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस लोक अदालत में पूरे प्रदेश में 11 लाख 60 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया एवं 624 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि का सेटेलमेन्ट विभिन्न वादों मंे किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोक अदालत के माध्यम से आमजन के वर्षाें से लम्बित वादों का इतनी भारी संख्या में निस्तारण के लिये जनपद के सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होेंने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मा0 उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री मुनीश्वर नाथ भण्डारी जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है कि आगे आने वाले समय में प्रदेश में लोक अदालत आयोजित किये जाने पर राज्य सरकार अपना पूर्ण सहयोग देगी, जिससे वादकारियों के लम्बित वादों का सहज रूप से निस्तारण हो सकें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व वादों का भी आज भारी संख्या मंे निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री जी ने राजस्व वादों का अगली लोक अदालत में प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया है।
———–
सम्पर्क- सूचनाधिकारी दिनेश कुमार सिंह

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-