*प्रदेश के विभिन्न जनपदों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 20.12.2020*
01. *यूपी एसटीएफ* की गोरखपुर फील्ड इकाई को *अंतर्राज्यीय गौतस्करी करने वाले अभियुक्तगण* सलमान निवासी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर व मौजा बंजारा निवासी थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 27 बैल व 01 गाय तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक कंटेनर एवं 03 मोबाइल बरामद किया गया है.* अभियुक्तगण गोवंशों को कटान हेतु ट्रकों के जरिये लखनऊ से बिहार पहुंचाने का काम कर रहे थे.
02. *जनपद कानपुर नगर* थाना कल्याणपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर यूको पार्क के पीछे से बीती रात *04 शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बिजली के तार भरे 03 बोरे प्लास्टिक के, तार काटने के उपकरण, 03 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.* अभियुक्तगण द्वारा नवनिर्मित मकानों की बिजली का तार एवं मोटरसाइकिलें चोरी किया जाता है.
03. *जनपद सुलतानपुर* थाना कूरेभार, थाना हलियापुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर *थाना कोतवाली देहात के हत्या सहित डकैती के मुकदमें में वांछित व 25000₹ इनामिया शातिर अभियुक्त* रमजान अली निवासी रामनगर थाना सोनावा जनपद बस्ती को जग्गी बाबा पुलिया से 100 मीटर दूरी पर *थाना बल्दीराय क्षेत्र में हुए पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल* होकर गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्त के कब्जे से डकैती के 18000₹ नकद, 01 मोबाइल, 01 तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया गया है.*
04. *जनपद बस्ती* थाना परसरामपुर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में *अन्तर्जनपदीय लुटेरे/ चेन स्नेचर व 15000 ₹ के इनामिया शातिर अपराधी* रणजीत यादव उर्फ सोखा उर्फ पहलवान निवासी ग्राम उसरापार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर एवं उसके साथी दीपू गुप्ता निवासी भैरवपुर थाना खोराबार गोरखपुर को रायपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है. *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के 7.62 ग्राम सोने के आभूषण, 3.80 ग्राम चांदी के आभूषण, 01 फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल हीरो HF डीलक्स,16000₹ नगद, 01 पिस्टल 7.65 बोर, कारतूस व 09 मोबाइल विभिन्न कम्पनियो के बरामद किया गया है.*
05. *जनपद गोरखपुर* थाना शाहपुर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा चरगवां चौराहे से मुखबिर की सूचना पर *बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर नकबजन अभियुक्तगण* गोलू उर्फ गोपाल पांडे निवासी झुंगिया बाजार टोला मुंडेरवा थाना चिलुआताल गोरखपुर व मुकेश कुमार वर्मा निवासी बेलो थाना पिपराइच गोरखपुर को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से चोरी के 03 लाकेट, 01अंगूठी, 04 जोड़ी पायल, 05 बिछुआ व 24100₹ नकद बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है.*
06. *जनपद देवरिया* थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सुभाष चौक पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गौरीबाजार की तरफ से आ रही *02 होण्डा सिटी कार सवार 02 शराब तस्करों* पंकज शर्मा निवासी बड़ागांव थाना अम्बाला कैण्ट जिला अम्बाला, हरियाणा व संदीप उर्फ राहुल निवासी विजय बिहार थाना रोहिणी सेक्टर-2 नई दिल्ली को गिरफ्तार करते हुए *उन कारों से कुल 128 बोतल फुल, 476 बोतल हाफ एवं 1474 बोतल क्वार्टर इम्पिरिल ब्लू नाजायज अंग्रेजी शराब व 04 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया है.* अभियुक्तगण हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बिहार तस्करी करते हैं.
07. *जनपद देवरिया* थाना बनकटा पुलिस द्वारा रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर *चेकिंग के दौरान 01 पिकअप वाहन से शातिर शराब तस्करों* रविन्द्र व जगमोहन सिंह निवासीगण पिपली थाना मुण्डावर जनपद अलवर राजस्थान को गिरफ्तार करते हुए *12 बोरे में खाली गत्तों के नीचे छिपा कर रखी गयी हरियाणा निर्मित इम्पीरियल ब्लू अवैध अंग्रेजी शराब 30 पेटी में कुल 360 शीशी 750 एमएल एवं 38 पेटी में कुल 912 शीशी 375 एमएल कुल 68 पेटी कीमत 6 लाख रूपये बरामद किया गया है.*
08. *जनपद देवरिया* थाना रामपुर कारखाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पटनवा पुल के पास से *04 शातिर मादक पदार्थ तस्करों* जयलाल निवासी परोरही थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर व लक्ष्मण निवासी अमवा नकछेद थाना व जनपद गोपालगंज बिहार तथा उनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 10 लाख 50 हजार रुपये कीमत का 105 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 01 बोलेरो वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*
09. *जनपद बदायूं* थाना उसहैत पुलिस द्वारा गंगा किनारे जंगल ग्राम ठकुरी नंगला में *अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़* करते हुए 02 अभियुक्तगण अनूप कुमार निवासी बनिया ठैरा थाना जैथरा जनपद एटा तथा अनार सिंह निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 02 तमंचे, 01 डबल बैरल राइफल, 01 सिंगल बैरल पौनिया, तमंचे की 14 बैरल, पौनिया की 04 बाडी, रायफल की 02 बाडी व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया गया है.*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-