*प्रकाशनार्थ*
*प्रतीक और कृति ने सिद्ध किया कि मोहब्बत की कोई जुबा नही होती——-*
एक बहुत ही सुंदर जोड़े 5 फरवरी 2022 विवाह के बंधन में बंध गए।लोग इस जोड़ी को ईश्वरीय जोड़ी बता रहे है।और पूरे देश मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
डिफ एसोसिएशन,इंडिया के सदस्य प्रतीक श्रीवास्तव जाफरी कालोनी,चकिया में रहते है ।प्रतीक अमेजॉन कंपनी में जॉब करते है साथ मे पतरचट्टी रामलीला कमेटी में कलाकार के रूप में नृत्य का भी कार्य करते है।
डिफ एसोसिएशन ,इंडिया से ही जुड़ी कृति केसरवानी जो कलकत्ता की रहने वाली है उनकी मुलाकात लगभग 4 साल पहले हुई और एक दूसरे से दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।लड़के के मामा और लड़की के मामा जो लोग इलाहाबाद में ही रहते है मिलकर शादी धूमधाम से सम्पन्न कराई।
आप को बता दे प्रतीक और कृति दोनो ही लोग न तो सुन सकते है और न ही बोल सकते है। साइन लैंग्वेज में ही बात करते है।दोनों लोगो ने सिद्ध कर दिया कि मोह्हबत की कोई जुबा नही होती।
इनका एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमे दोनो लोग स्टेज पर डांस भी कर रहे है।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza