October 9, 2026

प्रतापगढ़ से मनगढ़ पुलिस चौकी, कुण्डा क्षेत्र में स्थानान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में सूचना- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद प्रतापगढ़*

 

*तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा जनहित मेंअपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कार्यालय का स्थान पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रतापगढ़ से मनगढ़ पुलिस चौकी, कुण्डा क्षेत्र में स्थानान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में सूचना*

 

कृपया आप सभी को अवगत कराना है कि अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कार्यालय जो पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रतापगढ़ में स्थित था, कानून-व्यवस्था, अपराध पर बेहतर नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया व जन सामान्य की सुविधा के लिए अब अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कार्यालय मनगढ़ पुलिस चौकी, कुण्डा परिसर में स्थानान्तरित कर दिया गया है।

आप सभी अपनी समस्याओं/शिकायतों के निराकरण हेतु *नवागत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा से उनके सीयूजी 9454401944* पर या अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कार्यालय मनगढ़ पुलिस चौकी, कुण्डा ंमें संपर्क कर सकते है।