ब्रेकिंग
अयोध्या
प्रतापगढ़ में लालगंज तहसील में कार्यरत नाजिर की एसडीएम द्वारा की पिटाई से हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
आज अयोध्या के लेखपाल संघ,अमीन संघ सहित सभी राजस्व कर्मचारियों ने दोषी एस डीएम वीरेंद्र विक्रम सिंह की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी को लेकर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।
अमीन संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील में कार्यरत नाजिर सुनील वर्मा की एस डीएम वीरेंद्र विक्रम सिंह द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई जिससे उनकी मौत हो गई।अभी तक दोषी एसडीएम की बर्खास्तगी और उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। जब तक दोषी एस डीएम को बर्खास्त कर उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक अयोध्या जनपद के समस्त लेखपाल, अमीन सहित सभी राजस्व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-