September 25, 2026

प्रतापगढ़ में दो थाना प्रभारियों पर गिरी गाज – अजय मिश्रा

Spread the love

प्रतापगढ़*जनपद के थाना आसपुर देवसरा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व थाना कंधई के प्रभारी निरीक्षक तुषार दत्त त्यागी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थानान्तरित किया गया है।*

*थाना प्रभारी आसपुर देवसरा* को अनुशासनहीनता, गैर-मर्यादित आचरण, लूट की घटनाओं का अनावरण न कर पाना, जुए की फड़ का थाना क्षेत्र में संचालन, निरोधात्मक कार्यवाही में रुचि न लेना, इन समस्त लापरवाहियों के कारण थानाध्यक्ष पद से हटाया गया है।

*थाना प्रभारी कंधई* को थाना संचालन में पारदर्शिता की कमी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में लापरवाही, जनशिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेना, अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही में रुचि न लेना, इन कारणों से थानाध्यक्ष के पद से हटाया गया है।