November 7, 2026

प्रतापगढ़ में दो चिकित्सकों समेत चार पर मुकदमा दर्ज-

Spread the love

प्रतापगढ़ में दो चिकित्सकों समेत चार पर मुकदमा दर्ज, मेडिकल कालेज के सर्जन को धमकी दी थी-

 

प्रयागराज- यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक डाक्‍टर ने दूसरे चिकित्‍सकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजकीय मेडिकल कालेज के हड्डी विभाग के डा. सचिन की तहरीर पर नगर कोतवाली में दो डाक्टर समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला समेत गभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।

 

राजकीय मेडिकल कालेज के हड्डी विभाग के डाक्‍टर का आरोप : प्रतापगढ़ में राजकीय मेडिकल कालेज के हड्डी विभाग के डा. सचिन ने दो दिन पहले एसपी को तहरीर दी थी। तहरीर में उन्‍होंने आरोप लगाया था कि उनके ही विभाग के डा. जेपी वर्मा समेत कुछ डाक्टर व कर्मी उनको परेशान कर रहे हैं। अस्पताल छोड़कर जाने की धमकी दी जा रही है। साथ ही कार्य नहीं करने दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया और 30 मई को जातिसूचक शब्दों से गाली देकर सबके सामने व इंटरनेट मीडिया पर भी कई बार अपमानित किया था।

 

इन लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट : डा. सचिन की तहरीर पर पुलिस ने डा. जय प्रकाश वर्मा, डा. अनुज कुमार चौरसिया, अजय कुमार शर्मा उर्फ अजीत व जन औषधि केंद्र कर्मी अभिषेक दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे समेत चार पर धोखाधड़ी का केस : माफिया अतीक अहमद के गुर्गे एहतेशाम, मो. मुस्लिम व अबूसाद समेत चार के खिलाफ प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाने में धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआइआर गयासुद्दीनपुर निवासी महिला सुमन देवी की तहरीर पर लिखी गई है।

 

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह बेहद गरीब है और दूसरे के घरों में काम करके परिवार का गुजारा करती है। शाहा उर्फ पीपलगांव में उसकी पैतृक जमीन है।

 

महिला को परेशान करने का मामला : दारागंज निवासी एहतेशाम हुसैन अवैध ढंग से एक शून्य एग्रीमेंट को आधार बनाकर उसकी जमीन को हड़पने का दबाव बना रहा है। उसके इशारे पर चकिया का मो. मुस्लिम, बमरौली का अबूसाद व एक अज्ञात व्यक्ति काम करते हैं। सभी खुद को अतीक का खास बताते हैं। यह भी कहते हैं कि उसके पति ने अपने जीवन काल में जमीन की लिखापढ़ी कर दी थी, जो गलत है। आए दिन जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करते हैं और बैनामा न करने पर नाले में कटवाकर फेंकवाने की धमकी दी जाती है। इससे परेशान पीडि़ता ने एसएसपी से शिकायत की, जिनके निर्देश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।