प्रतापगढ़ में गंगा पुल के निकट नर कंकाल मिलने से सनसनी, जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम-
प्रयागराज- यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में एक नरकंकाल मिला है। लेहदरी गंगा पुल के पास सरपत के झुरमुट में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। खेत के मालिक ने इसकी सूचना नवाबगंज पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद नरकंकाल को कब्जे में ले लिया। जानकारी होने पर फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस व्यक्ति का नरकंकाल है।
लेहदरी गंगा पुल के निकट मिला नरकंकाल : नवाबगंज थाना क्षेत्र के लेहदरी गंगा पुल के पास मानिकपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद के रहने वाले रामू निषाद के खेत के सरपत के झुरमुट में शुक्रवार की रात एक नरकंकाल पड़ा था। यह देख रामू परेशान हो उठा। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रामू ने तत्काल इसकी सूचना नवाबगंज पुलिस को दी है।
आखिर नरकंकाल किसने फेंका : नरकंकाल मिलने की सूचना पर नवाबगंज थाने के एसएचओ सुधीर कुमार सोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर नरकंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने भी वहां पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नरकंकाल किसका है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसने नरकंकाल को सरपत के झुरमुट में फेंका है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
बोले- नवाबगंज के एसएचओ : इस संदर्भ में नवाबगंज के एसएचओ सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि नरकंकाल मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम की जांच-पड़ताल के बाद नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेजा गया।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-