प्रतापगढ़
जेठवारा के डेरवा में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव भी दिल्ली जमात से संबंधित।
डेरवा में मस्जिद के पास धर्मशाला में जमातियों के इकट्ठा होने की सूचना पर जेठवारा पुलिस ने 13 लोगों को धर्मशाला से था कोरोन्टाइन किया। प्राथमिक विद्यालय डेरवा में जमातियों को किया गया था प्रशासन द्वारा कोरोन्टाइन। बुधवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट में तीन जमाती मिले कोरोना पाजिटिव।
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से पता चला सभी जमाती दिल्ली जमात से है संबंधित। यह सभी 18 19 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन में थे मौजूद। दिल्ली निजामुद्दीन जाने की बात को जानबूझकर जमातियों ने पुलिस प्रशासन से छिपाया, फैलाई महामारी। प्रतापगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में जमातियों पर दर्ज किया मुकदमा। जमातियों को शरण देने वालों के विरुद्ध भी प्रतापगढ़ पुलिस करेगी कड़ी कार्यवाही। तीन कोरोना पॉजिटिव के खिलाफ धारा 188, 269 व 270 के तहत मुकदमा दर्ज। पूंछतांछ में पुलिस से छुपाया था तथ्य।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-