प्रतापगढ़ के कुंडा और लालगंज से गुजरेगी हाई स्पीड रेल, 38.575 KM होगी जिले में कॉरिडोर की लंबाई
इस प्रोजेक्ट के तहत हाई स्पीड रेल लाइन कुंडा व लालगंज तहसील के 38 गांवों के बीच से होते हुए प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस वे के बाएं छोर से होकर गुजरेगी. यह रेल लाइन दिल्ली से वाराणसी तक होगी.
प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के 2 तहसील क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर काम काफी आगे बढ़ गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत हाई स्पीड रेल कॉरिडोर गंगा एक्सप्रेस.वे के बगल से होकर गुजरेगा. प्रतापगढ़ के इन दोनों तहसीलों के अधिकारी दिल्ली में नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं.
जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू
इस प्रोजेक्ट के तहत हाई स्पीड रेल लाइन कुंडा व लालगंज तहसील के 38 गांवों के बीच से होते हुए प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस वे के बाएं छोर से होकर गुजरेगी. यह रेल लाइन दिल्ली से वाराणसी तक होगी. प्रतापगढ़ जिले में इसका 38.575 किलोमीटर हिस्सा पड़ेगा. इस प्रोजेक्ट के लिए जिले में कुल 77.79 हेक्टेयर भूमि चाहिए. इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 945 किलोमीटर होगी.
इस प्रोजेक्ट में कुल 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं
इस हाई स्पीड कॉरिडोर से गुजरने वाली रेल की मैक्सिमम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा और न्यूनतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. दिल्ली से वाराणसी के बीच बनने वाले इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन बनाए जाएंगे, लेकिन इसमें एक भी प्रतापगढ़ जिले में नहीं होगा. दिल्ली, नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, संत रविदास नगर, अयोध्या और वाराणसी में स्टेशन प्रस्तावित हैं.
हाई स्पीड रेल लाइन पर जल्द शुरू होगा काम
कुछ दिनों पहले नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के अफसर प्रतापगढ़ पहुंचे थे. उन्होंने कुंडा व लालगंज तहसील के एसडीएम व उनकी टीम के साथ मैराथन बैठक की. एनएचएसआरसीएल अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही जिले में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का काम शुरू हो जाएगा. पंचायत चुनाव के बाद किसानों की जमीन के बदले मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया जाएगा. किसानों की सूची बनाई जा रही है.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-