November 3, 2026

प्रताड़ना से त्रस्‍त पत्‍नी गई थी मायके, मनाकर घर ले आया पति और कर दी हत्‍या, गिरफ्तार-

Spread the love

प्रताड़ना से त्रस्‍त पत्‍नी गई थी मायके, मनाकर घर ले आया पति और कर दी हत्‍या, गिरफ्तार-

 

प्रयागराज- यूपी के प्रतापगढ़ में पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी है। उसकी प्रताड़ना से आजिज आकर पत्‍नी मायके चली गई थी। आरोपित पति उसे मनाकर घर ले आया था और यहां इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव में गुरुवार की देर रात का है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में आरती का है मायका : प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के राजगढ़ गांव निवासी अश्वनी पटेल की शादी आरती देवी से दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरती प्रयागराज जनपद में मऊआइमा थाना क्षेत्र के जाजापुर गांव की रहने वाली थी। आरोप है कि अश्‍वनी पटेल आए दिन आरती को प्रताड़ित करता था। इससे नाराज होकर आरती देवी मायके चली गई थी।

 

लाठी व राड से पीटकर पत्‍नी की हत्‍या करने वाला गिरफ्तार : बताते हैं कि 19 मई को अश्‍वनी आरती के मायके मऊआइमा के जाजापुर गांव पहुंचा। उसने ससुरालवालों और पत्नी को भविष्‍य में परेशान व प्रतापडि़त न करने का आश्‍वासन देकर मायके से घर वापस ले आया। आरोप है कि गुरुवार की देर रात में अश्‍वनी ने लाठी और राड से आरती की जमकर पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और आरोपित अश्वनी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

राकेश हत्याकांड के आरोपितों पर लगा गैंगस्टर : प्रयागराज के सैदपुर में पिछले वर्ष हुई राकेश की हत्या के मामले में नामजद चार आरोपितों पर करेली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। इनमें धर्मेंद्र भारतीय उर्फ गेंडा, जैनू उर्फ अवनीश निवासी सैदपुर करेली, सचिन यादव उर्फ अमरदीप निवासी कंहईपुर धूमनगंज व अजहुल हुदा निवासी भीटी धूमनगंज हैं। थाना प्रभारी करेली अरविंद गौतम ने बताया कि पिछले वर्ष नौ जुलाई को राकेश की घर के पास ही गोली और धारदार हथियार से हत्या की गई थी। आरोपितों के बारे में जांच की गई तो पता चला कि धर्मेंद्र भारतीय इन सभी के साथ गैंग चलाता था। वह गैंग का सरगना था। इंस्पेक्टर के मुताबिक धर्मेंद्र और सचिन अभी जेल में हैं।